Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

अधेड़ ने किया14 साल की नाबालिग के साथ रेप, शोर मचाने पर भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

नेशनल डेस्क, 6 जनवरी | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खेत में रविवार को शौच के लिये गई 14 वर्षीय लड़की के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार सागर ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से मीडिया को बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सुबह शौच के लिए खेत में गई थी, तब लौटते वक्त रास्ते में गंगादीन (50) नामक व्यक्ति ने उसे बुलाया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान शोर मचाने पर आरोपी ने लड़की का गला दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी भाग गया।

सागर ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़िता को खेत में पड़ा देखकर उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। सागर ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म तथा हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments