Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में AAP विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ : पीड़िता बोली- NRI ने शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, मामला दर्ज  - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में AAP विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ : पीड़िता बोली- NRI ने शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव, मामला दर्ज 

पंजाब, 22 अगस्त | सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक NRI पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उसकी शिकायत पर पुलिस ने NRI नछत्तर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नछत्तर सिंह मूल रूप से लुधियाना के गांव घुमाण का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह कनाडा के मिसिसॉगा में रहता है। थाना सुधार के ASI कुलदीप सिंह ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

NRI की कोठी की देखरेख करती है पीड़िता, आरोपी से रहा पारिवारिक रिश्ता
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह घुमाण चौक स्थित नछत्तर सिंह की कोठी में रहती है। वह कोठी की देखरेख भी करती है। नछत्तर सिंह के साथ उसका पारिवारिक रिश्ता है। इस वजह से NRI ने उसे कोठी की देखरेख का जिम्मा सौंपा।

13 मई को कोठी में आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव
महिला ने आरोप लगाया कि नछत्तर सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा था। इस बारे में उसने आरोपी के बेटे संदीप सिंह को भी बताया। 13 मई को नछत्तर सिंह शाम 5 बजे के करीब कोठी में आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।

आरोपी ने पीड़िता पर दबाव डाला कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ आ जाए। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया।

शारीरिक और मानसिक तौर पर किया प्रताड़ित
पीड़िता ने बताया कि नछत्तर सिंह ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया है। महिला का दावा किया कि उसके पास आरोपी के फोटो और वीडियो भी हैं, जिन्हें वह जरूरत पड़ने पर सबके सामने लाएगी।

नछत्तर का भतीजे से चल रहा कोठी का विवाद
NRI नछत्तर सिंह का अपने भतीजे राजू के साथ उक्त कोठी पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। NRI ने कोठी पर कब्जा बनाए रखने के लिए खुद ही पीड़िता को इसे संभालने का जिम्मा सौंपा था। नछत्तर सिंह ने इसके लिए पीड़िता को बाकायदा पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी।

बाद में कोठी को लेकर नछत्तर सिंह का पीड़िता के साथ ही विवाद शुरू हो गया, जो अदालत में विचाराधीन है। ताजा घटनाक्रम में पीड़िता ने नछत्तर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोपी बोला- बेटी की तरह मानता हूं
वहीं, इन आरोपों के बाद नछत्तर सिंह ने मीडिया से कहा है कि पीड़िता उसकी कोठी पर कब्जा करना चाहती है। इसलिए, उसने झूठे आरोप लगाए हैं। आरोपी ने कहा कि वह पीड़िता को बेटी की तरह मानता है। उसका बेटा संदीप उसे बहन मानता है। NRI का आरोप है कि यह सारा खेल राजनीतिक के दम पर खेला जा रहा है। महिला ने कोठी कब्जाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।

आरोपी का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान, पीड़िता के विधायक पति और स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार से इस मामले में बात की थी, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं की गई। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments