Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
CRPF जवान के साथ घटा हादसा, मौके पर मौत - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

CRPF जवान के साथ घटा हादसा, मौके पर मौत

कपूरथला, 11 जुलाई |: केन्द्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में तैनात सी.आर.पी.एफ. के हेड कांस्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से गोली चलने से मौत होने की खबर है। घटना के बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह रखवा दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार सी.आर.पी.एफ. के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल वासी झुंझुन राजस्थान काफी समय से कपूरथला माडर्न जेल में तैनात था। कल रात ड्यूटी दौरान उक्त हेड कांस्टेबल की सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जवान अनिल कुमार के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। वहीं सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. संदीप धवन ने बताया कि देर रात एक सी.आर.पी.एफ. जवान अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था। जिसका आज तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बोर्ड में डॉ. हरप्रीत मोमी, डॉ अमनजोत और डॉ राजेश चंद्र शामिल है। एस.एम.ओ. डॉ. संदीप धवन ने यह भी बताया कि मृतक के गोली गर्दन से ऊपर सिर की तरफ लगी है।

दूसरी तरफ डी.एस.पी. सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. जवान के परिजनों के बयान के कलम बंद कर बी.एन.एस. की धारा 194 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments