Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
जालंधर के गुजराल नगर में वकील के घर पर गोलियां चलाने वाले आरोपी काबू, पूछताछ जारी - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के गुजराल नगर में वकील के घर पर गोलियां चलाने वाले आरोपी काबू, पूछताछ जारी

जालंधर, 14 सितंबर |  यहां के गुजराल नगर में रविवार देर रात वकील के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान पवन और ध्रूव बाहरी के रूप में हुई है, जिन्होंने पुलिस पर भी गोलियां चलाई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इलाका गुजराल नगर में एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। हमलावरों ने 2 गोलियां चलाई हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई। एडवोकेट गुरमोहन ने आरोप लगाए हैं कि उक्त सभी लोगों ने उनके परिवार को मारने की नीयत से गोलियां चलाई हैं, ताकि वहा उक्त प्रॉपर्टी केस की पैरवी न कर सकें। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी एडवोकेट के घर के बाहर फायरिंग कर रहा है और दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठकर पूरी घटना की वीडियो बना रहा है। वहीं एडवोकेट गुरमोहन सिंह ने पुलिस को चौकाने वाला बयान दिया था कि  कि उनके ऊपर फायरिंग रिटायर्ड सैशन जज किशोर कुमार, रिटायर्ड तहसीलदार मनोहर लाल, एनआरआई बलराज पाल दोसांझ व उसके बेटे लतिंद्र सिंह ने करवाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments