Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan ने अस्पताल से शेयर की नई तस्वीर, खुद को दे रही हैं दिलासा

नई दिल्ली, 22 जुलाई । टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने बीते महीने अपने कैंसर की खबर शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर है और वह इसका इलाज करवा रही हैं।

इस खबर के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुकी हैं और अपने फैंस के साथ लगातार अपना हेल्थ अपडेट देती नजर आ रही हैं। अब एक बार फिर हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह खिड़की के बाहर देखती नजर आ रही हैं।

हिना खान की उम्मीद

टीवी की ‘अक्षरा’ यानी हिना खान (Hina Khan) पिछले कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। उनके चाहने वाले परेशान न हो, इसलिए अभिनेत्री हर पल सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर कर रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे और आंखों में जल्द ठीक होने की उम्मीद और कहीं न कहीं सूनापन भी नजर आ रहा है। इस फोटो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहने अस्पताल की खिड़की से बाहर आसमान को देखती नजर आ रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा-  ‘है न’ और दिल वाला इमोजी बनाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments