Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हाई अलर्ट के बीच लुटेरों ने दिखाई पिस्‍तौल, युवती ने भगाई कार; अनियंत्रित होकर पलटी

जालंधर, 10 जुलाई :  शहर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान लोगों से मिल रहे हैं और शहर में हाई अलर्ट है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। इसके बावजूद लुटरे वारदात कर रहे हैं। सोमवार रात करीब 1:35 बजे लुटेरों ने कूल रोड के पास कार में जा रही एक युवतियों को पिस्तौल दिखाकर लूटने की कोशिश की।

डिवाइडर से टकरा कर पलट गई कार

युवतियों ने कार भगा ली और अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में एक युवती मामूली चोटें ही आईं। कार पलटने के बाद लुटेरे भाग निकले। इसके बाद युवती ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची थाना छह की टीम ने जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments