अमृतसर, 7 नवंबर | फिलीपींस से एक मनहूस खबर सामने आई है। जहां पहाड़ी से गिरकर एक पंजाबी युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमृतसर अटारी के निवासी जसपिंदर सिंह के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता गुरदयाल सिंह ने बताया कि जसपिंदर फिलीपींस में बैंकर के तौर पर काम करता था। जसपिंदर देर रात किसी को पैसे देकर घर लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल पहाड़ी से फिसलकर नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।