Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

लंदन में जारी रहेगा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न

नेशनल, 16 जुलाई |  बीते 12 जुलाई को भव्य समारोह में अपनी शादी का जश्न मनाने वाले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का लंदन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ शादी का जश्न जारी रहेगा। परिवार के एक करीबी सूत्र के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अंबानी परिवार के एक सप्ताह के भीतर लंदन के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

वैडिंग ऑफ द इयर
अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य अनंत अंबानी ने मुंबई में फार्मास्युटिकल दिग्गज वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका से शादी की है। कई महीनों तक चले भव्य प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद उनकी भव्य शादी को कई लोगों ने वैडिंग ऑफ द इयर कहा है। अंबानी परिवार के स्वामित्व वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव में आयोजित भव्य समारोह में कई फिल्म और मीडिया हस्तियां शामिल हुईं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हुई थी, जिसमें पॉप स्टार रिहाना और बॉलीवुड के कई बड़े नामों ने परफॉर्म किया था।

जून में इटली और फ्रांस के दक्षिण में एक शानदार क्रूज पार्टी के साथ समारोह जारी रहा, जिसमें बैकस्ट्रीट बॉयज़, पिटबुल, डेविड गुएटा, कैटी पेरी और इतालवी टेनर एंड्रिया बोसेली ने प्रस्तुति दी थी। पिछले हफ़्ते मुंबई में, गायक-गीतकार जस्टिन बीबर ने ‘संगीत’ समारोह में प्रस्तुति दी थी। विवाह समारोह में उल्लेखनीय अतिथियों में पूर्व भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments