Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

बटाला: अकाउंटैंट के घर छापे मारने के लिए दीवारें फांद के घुसी NIA टीम

बटाला, 7 नवंबर | एनआईए की टीम ने बटाला में अकाउंट्स का काम करने वाले रोहित ग्रोवर नाम के शख्स के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने घर की दीवार पर चढ़कर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान घर में रोहित नहीं मिला, सिर्फ उसके माता-पिता मौजूद थे।

रोहित का फोन भी घर में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक टीम ने दो से ढाई घंटे तक छापेमारी की। इसके बाद टीम ने रोहित के पिता से पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 महीने पहले सीबीआई ने रोहित को पूछताछ के लिए बुलाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments