Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा, मौसम ने जारी किया धुंध का रेड अलर्ट - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा, मौसम ने जारी किया धुंध का रेड अलर्ट

पंजाब में मालवा क्षेत्र के सभी जिलों में पहली बार छाए घने कोहरे के कारण मंगलवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण ट्रेनें, बसें सामान्य से देरी से पहुंचीं, जिससे कई सरकारी कार्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों में कर्मचारी और छात्र भी समय पर नहीं पहुंच पाए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और वाहनों को लाइट जलाकर ही दौड़ना पड़ा। इस कोहरे का असर पशु-पक्षियों पर भी पड़ा और ठंड बढ़ गई।

उधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मालवा में ठंड लगातार बढ़ने लगी है। बठिंडा में मंगलवार सुबह शिमला से कम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के एक दर्जन से अधिक शहरों में शिमला के न्यूनतम 6.5 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बठिंडा, मानसा का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम है। इसी तरह मोगा में 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस बीच फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर में तापमान बेहद कम मापा गया। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी दी है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के बठिंडा स्थित क्षेत्रीय शोध केंद्र मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राज कुमार पाल ने कहा कि पंजाब के मालवा क्षेत्र में बठिंडा, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर सहित अन्य जिलों में सुबह घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के तापमान में लगातार 2 दिनों से गिरावट आ रही है और अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments