Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आए भोले बाबा  कहा- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे; अखिलेश बोले-छोटी-मोटी गिरफ्तारियों से नाकामी छुपा रही सरकार - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आए भोले बाबा  कहा- उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे; अखिलेश बोले-छोटी-मोटी गिरफ्तारियों से नाकामी छुपा रही सरकार

हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी।

भोले बाबा का यह बयान हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी और सेवादार देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। शुक्रवार देर रात हाथरस सत्संग के मुख्य आयोजक देव प्रकाश ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के सामने सरेंडर किया था। भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने कहा- देव प्रकाश हार्ट का मरीज है। तबीयत ठीक नहीं थी। UP पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हाथरस पर सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है। सरकार छोटी-मोटी गिरफ्तारियां कर सैकड़ों लोगों की मौत से पल्ला झाड़ना चाहती है। अगर ऐसा हुआ तो शासनिक-प्रशासनिक विफलता से कोई सबक नहीं लेगा। ऐसी दुर्घटनाएं भविष्य में दोहराई जाती रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments