Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
बड़ी वारदात : दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या, 4 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी वारदात : दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या, 4 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

जलालाबाद, 8 जुलाई : मोहल्ला राजपूतां वाला में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा अपनी दूसरी पत्नी की कैंची से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस बात का पता चलने पर जलालाबाद थाना सिटी के एस.एच.ओ. पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर हत्या की जानकारी ली गई।

जानकारी के अनुसार रमन कुमार शर्मा उर्फ बावा (55) ने करीब 4 महीने पहले प्रकाश कौर उर्फ गोगी (54) नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की थी। रमन कुमार शर्मा दशमेश नगर के वाटर वर्क्स नंबर 4 के पास रहता हैं, जबकि महिला मोहल्ला राजपूतां वाला की रहने वाली है। लोगों से यह भी पता चला कि रमन कुमार शर्मा उर्फ बावा, जो अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में करीब 10 साल की सजा काट चुका है और अब प्रकाश कौर उर्फ गोगी नाम की महिला से कोर्ट मैरिज की है और राजपूतां वाला मोहल्ला में अक्सर ही उसके घर आता-जाता था और उसे अपने घर ले जाने के लिए आपस में झगड़ते थे।

आज सुबह करीब 10 बजे रमन कुमार शर्मा उर्फ बावा मोहल्ला राजपूतां में आया और प्रकाश कौर पर कैंची से हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। उके बाद घायल महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन यहां के डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मैडीकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां घायल महिला प्रकाश कौर की मौत हो गई। उधर, इस संबंध में थाना सिटी के एस.एच.ओ.अंग्रेज कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फरीदकोट जाकर बयान लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments