Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

फूड कैफे में बार चलाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार : रशियन गर्ल से कराते थे डांस रशियन गर्ल से कराते थे डांस

उत्तर प्रदेश| गाजियाबाद पुलिस और आबकारी टीम ने एक फूड कैफे में बार पकड़ा है। ये बार बिना अनुमति चल रहा था और यहां पर कस्टमर को विदेशी ब्रांड्स की शराब परोसी जा रही थी।

इतना ही नहीं, कस्टमर के मनोरंजन के लिए रशियन लड़कियों के डांस का भी इंतजाम किया गया था। पुलिस ने बार मालिक को अरेस्ट कर लिया है, जो BJP नेता है।

अवैध तरीके से हो रहा था बार का संचालन

पुलिस ने बताया कि कविनगर थाना क्षेत्र स्थित RDC राजनगर में द फूड वर्कशॉप में चौथे और पांचवें फ्लोर पर ताशा रेस्टोरेंट है। इसके अंदर अवैध तरीके से बार का संचालन हो रहा था। इस सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। रेस्टोरेंट में बार के संचालन का कोई लाइसेंस नहीं मिला। मौके पर कई विदेशी लड़कियां डांस कर रही थीं। पुलिस ने यहां से अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद की हैं।
बार संचालित करने के लिए नहीं लिया लाइसेंस

कविनगर एसीपी ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करके डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया था। बार का भी कोई लाइसेंस मौके पर नहीं मिला है। इस मामले में संयम कोहली नामक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जो इस बार का संचालक है। संयम कोहली के बारे में पता चला है कि वो बीजेपी युवा मोर्चा का महानगर कोषाध्यक्ष है। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह समेत कई बीजेपी नेताओं के साथ भी संयम कोहली के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments