Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

Breaking : शंभू बॉर्डर पर किसान ने निगला जहर, केंद्र के बातचीत न करने से हुआ नाराज

चंडीगढ़, 9 जनवरी | शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक किसान ने सल्फास निगल लिया। किसान रेशम सिंह (55) तरनतारन जिले के पहूविंड का रहने वाला है। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसानों का कहना है कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है। जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज हुआ था। करीब 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments