Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बेंगलुरु के PG में रह रही 24 साल की लड़की की हत्या का सामने आया CCTV फुटेज

नेशनल, 27 जुलाई |: बेंगलुरु के कोरमंगला के एक पीजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जिसका एक डरावना वीडियो सामने आया है।  3 दिन पहले 24 वर्षीय महिला कृति कुमारी की बुधवार को उसके पीजी आवास में बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसका अब सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है, जिससे घटना के बारे में अधिक जानकारी मिलती है।

मूल रूप से बिहार की रहने वाली कुमारी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थीं। यह हमला कोरमंगला वीआर लेआउट पीजी में मंगलवार रात 11.10 से 11.30 बजे के बीच हुआ। पुलिस का मानना ​​है कि चाकू से लैस हमलावर रात करीब 11.10 बजे परिसर में दाखिल हुआ। हत्या तीसरी मंजिल पर एक कमरे के पास हुई, जहां कुमारी की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments