Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ : मोमबत्ती फैक्ट्री आउटलेट में आग ; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में एक मोमबत्ती की फैक्ट्री आउटलेट में आज सुबह आग लग गई। मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम की फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जिस जगह यह आग लगी उसके पास ही एक होटल भी है। रिहायशी जगह पर लगी इस आग से स्थानीय लोगों के लिए भी संकट पैदा हो गया था। हालांकि फायर ब्रिगेड के तुरंत मौके पर पहुंचने से खतरा काफी हद तक कम हो गया। आग अनमोल कैंडल्स फैक्ट्री आउटलेट में लगी थी। यह वासुदेवा इंटरप्राइजेज के नाम से रजिस्टर्ड है।

सुबह दुकान खोलने आए तो लगा पता
फैक्ट्री आउटलेट मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि उनकी दुकान के बाहर हाथ सेंकने के लिए लोग बैठे थे। संभवत: यहीं से आग लगी है। हालांकि आग लगने की घटना के कारणों की औपचारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी थी। सुबह आउटलेट मालिक अपने भाई के साथ दुकान पर आए थे तो अंदर से धुआं उठता दिखा।

पूरी गली आम लोगों के लिए बंद
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की 6 से 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। वहीं अंदर की आग को बुझाने के लिए दुकान के पीछे एक दीवार भी तोड़ने का प्रयास किया गया। दुकान को जाती पूरी गली को आम लोगों के लिए ब्लॉक कर दिया गया था। दुकान में लगी आग से लाखों रुपए सामान जलने की जानकारी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments