Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

हुड्‌डा की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा से पहले बवाल:स्वागत पोस्टर फाड़कर फेंके; गुस्साए पूर्व MLA थाने पहुंचे, बोले- BJP या कांग्रेस वाले भी हो सकते हैं

हरियाणा, 13 अगस्त | पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा के कार्यक्रम से पहले बवाल मच गया है। हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र में आज मंगलवार को ‘हरियाणा मांगे हिसाब अभियान’ के तहत पद यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा से पहले टिकट दावेदारों ने सड़कों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगवा दिए। मगर, यात्रा शुरू होने से पहले ही किसी ने इन्हें फाड़ दिया। जिसके कारण बवाल मचा हुआ है।

इस मामले में उकलाना के पूर्व विधायक और कांग्रेस की टिकट के दावेदार नरेश सेलवाल उकलाना थाना पहुंच गए और लिखित शिकायत थाने में दी है। पूर्व विधायक का है कहना है कि देर रात किसी ने होर्डिंग्स फाड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके पीछे विरोधी BJP के अलावा कांग्रेस के ही लोग भी हो सकते हैं। पुलिस जांच कर पता करे।

आज ही दीपेंद्र हुड्‌डा की इसी रूट पर यात्रा निकलनी थी। बता दें कि उकलाना में अग्रवाल सेवा सदन से बस स्टैंड , गोल मंडी , पुरानी मंडी होते हुए गीता भवन मंदिर तक सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा पद यात्रा करेंगे। ऐसे में पोस्टर फाड़ने से राजनीति गरमा गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments