Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली-एनसीआर में और बढ़ेंगी सर्द हवाएं, इन राज्यों में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली, 8 फरवरी| देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले तीन दिन तेज हवाएं चलेंगी। दिन में सूरज बादलों से लुकाछिपी करेगा। लेकिन सुबह और शाम यहां 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार यह रफ्तार बढ़कर 35 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है, जिससे लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का अहसास होगा। इसके अलावा उत्तर भारत के झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान बना हुआ है।

7 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर पड़ी बर्फ का असर अब दिल्ली-एनसीआर में दिख रहा है। यहां चल रही हवाएं फिलहाल जारी रहेंगी। लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसर नहीं हैं। एक हफ्ते बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान बना हुआ है। फिलहाल अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के  आसार बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश और झारखंड में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और झारखंड में हल्की बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है। फिलहाल यहां 15 फरवरी तक ठंड बरकरार रहेगी। फरवरी के अंत में यहां मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल रहीं हैं। अगले कुछ दिन हवा की रफ्तार 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जाने का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी। 7 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ और लखनऊ में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम दर्ज किया गया।

उत्तराखंड और हिमाचल में कुछ दिन बाद फिर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बता दें यहां पिछले हफ्ते अलग-अलग इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसका असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यहां अगले कुछ दिन सुबह और शाम मौसम हल्का कोहरा रहेगा। जानकारी के अनुसार 8 से 11 फरवरी तक यहां मौसम ड्राई रहने का अनुमान बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments