Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट की छात्रा ने की आत्महत्या : फिरोजपुर से आई थी बुआ के घर   - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट की छात्रा ने की आत्महत्या : फिरोजपुर से आई थी बुआ के घर  

जालंधर,  4 सितंबर | शहर के सबसे पॉश एरिया में से एक जालंधर हाइट्स में 18 साल की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के रूप में हुई है। जो मूल रूप से फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भिजवा दिया। जांच के दौरान पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज बोले- फिरोजपुर से परिवार के आने पर होगी कार्रवाई

ये घटना जालंधर के थाना सदर के अधीन आती चौकी जालंधर हाइट्स के एरिया में हुई है। चौकी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि किरणदीप कौर जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले किरणदीप के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां भी नहीं रही थी। जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपने बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। बीते मंगलवार को उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिवार को जानकारी दे दी गई है। आज उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। आज लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments