Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Punjab में बाढ़ का खतरा! 23 जिलों में बने कंट्रोल रूम.. Alert जारी

पंजाब, 17 जुलाई | पंजाब में बाढ़ का खतरा बना हुआ है जिसको लेकर सरकार भी सतर्क है। दरअसल, हिमाचल में हो रही भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर है। मौसम विभाग द्वारा 17 जुलाई को   भारी बारिश का अलर्ट जारी कर किया है। इसी के चलते  पंजाब सरकार ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी 23 जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं और जिला राजस्व अधिकारियों को इन कंट्रोल रूमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में जानकारी पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से सभी इंतजाम  किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार सभी डिप्टी कमिश्नरों को बरसाती नालों, चोओ और ड्रेनों आदि की सफाई के लिए वित्तीय सहायता पहले ही जारी की जा चुकी है और जिलों द्वारा सफाई का काम पूरा कर लिया गया है लेकिन फिर भी अगर किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में लोग मदद के लिए स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

Helpline किए जारी 
गौरतलब है कि अमृतसर कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 0183-2229125 है जबकि बरनाला का 01679-233031, बठिंडा का 0164-2862100,101, फरीदकोट का 01639-250338, फतेहगढ़ साहिब का 0176-323838, फाजिल्का का 01638-262153, फिरोजपुर का 01632 – 244017, गुरदासपुर 01874-266376, होशियारपुर 01882-220412, जालंधर 0181-2224417, कपूरथला 01822-231990, 297220, 233776 और लुधियाना का हेल्पलाइन नंबर 0161-2433100 जारी किया गया हैं। इसी तरह मलेरकोटला का 01675-253772, मानसा का 01652-229082, मोगा का 01636-235206, पठानकोट का 01633-260341, पटियाला का 0175-2311321, रूपनगर के 01881-221157, संगरूर का 01672- 234196, एस.ए.एस. नगर का 0172-2219506, एस.बी.एस. नगर का 01823-220645 और तरनतारन कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 01852-224107 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments