Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
हिल स्टेशनों में धर्मपुर नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, हिमाचल का सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थल - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

हिल स्टेशनों में धर्मपुर नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, हिमाचल का सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थल

— राजेश कुमार भगताणी

वर्ष 2022 बीतने को है और वर्ष 2023 का आगमन होने को है। ऐसे में कई लोग अभी से ही घूमने का प्लान बना चुके होंगे। कोई शिमला पहुंचने वाला होगा तो कोई कुल्लू-मनाली, कोई असम तो कोई पंजाब, कोई उत्तराखण्ड तो कोई बिहार, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी अनोखी जगह दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर घूमना चाहते हैं तो फिर आपको हिमाचल प्रदेश के कसौली तहसील स्थित कस्बे धर्मपुर को घूमने का प्लान बनाना चाहिए। यकीनन धर्मपुर की हसीन वादियों में घूमने के बाद किसी और स्थान को भूल जाएंगे। धर्मपुर भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन जिले की कसौली तहसील में स्थित एक गाँव है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेलवे का एक स्टेशन है और चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 5) पर भी एक पड़ाव है।

कैसे पहुंचें धर्मपुर
धर्मपुर भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन जिले की कसौली तहसील में स्थित एक छोटा और बेहद ही खूबसूरत गांव है। धर्मपुर शिमला से लगभग 65 किमी और कसौली से लगभग 15 किमी की दूरी पर है। ऐसे में आप शिमला या कसौली पहुंचकर यहां से लोकल बस या टैक्सी लेकर धर्मपुर घूमने के लिए जा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको धर्मपुर की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर धर्मपुर के उन खूबसूरत स्थानों पर जिन्हें देखने के बाद आप अपनी जिन्दगी के कुछ क्षण वहाँ पर जरूर बिताना चाहेंगे।
गिल्बर्ट ट्रेल
धर्मपुर का सबसे लोकप्रिय स्थान है गिल्बर्ट ट्रेल। दरअसल, यह एक ऐसा स्थल है जो चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां मौजूद पहाड़ की वजह से इसे गिल्बर्ट ट्रेल के नाम से जाना जाता है।

अगर आप प्राकृतिक नजारों का स्वर्गिक आनन्द प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको धर्मपुर में सबसे पहले इस स्थल का भ्रमण करना चाहिए। इसके अलावा दोस्तों के साथ ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं तो फिर आपको यकीनन यहाँ पहुंचना चाहिए। पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान से आप पूरे धर्मपुर को देख सकते हैं।

मंकी पॉइंट
भारत में जितने भी जितने भी हिल स्टेशन हैं, उन सबकी एक आम खासियत है और वो यह कि हर हिल स्टेशन पर एक ऐसा स्थान होता है जहाँ से उस खूबसूरत जगह को आसानी से देख सकते हैं। धर्मपुर में भी ऐसा ही एक स्थान है जहां से खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है और वह है मंकी पॉइंट। इस नाम को देखकर आपके जेहन में बन्दरों का डर सता सकता है लेकिन यहाँ पर बंदरों का दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नहीं है।

एक लोकप्रिय स्थल होने के साथ-साथ इस टॉप पॉइंट पर हनुमान जी का मंदिर स्थापित है जिसे संजीवनी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है। ट्रैकिंग करते हुए आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप बेहतरीन फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
पाइन हिल्स
गिल्बर्ट ट्रेल व मंकी पॉइंट के बाद धर्मपुर का पाइन हिल्स एक ऐसी जगह जो हर तरफ से पहाड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है। यह जगह प्राकृतिक दृश्यों के चलते पर्यटकों में सर्वाधिक लोकप्रिय स्थानों में शामिल है। पाइन हिल्स सिर्फ प्राकृतिक दृश्य के लिए ही नहीं बल्कि इको-कैंप के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी यात्रा में मस्ती-धमाल करने के साथ-साथ कैंप का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। बर्फबारी के समय यहाँ सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

गिल्बर्ट ट्रेल, मंकी पॉइंट और पाइन हिल्स जैसी जगहों पर घूमने के साथ-साथ अन्य जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। चरिंग क्रॉस जैसी जगहों पर भी घूमने के जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments