Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

31 अक्टूबर को दीवाली का अवकाश, 1 नवंबर को खुलेंगे स्कूल, बैंक और दफ्तर

नेशनल डेस्क , 30 अक्टूबर | देश भर में दिवाली की तैयारियों का जोश है, लेकिन इस बार त्योहार पर अवकाश को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ राज्यों ने 31 अक्टूबर को दिवाली अवकाश घोषित किया है, जबकि अन्य राज्यों में यह अवकाश 1 नवंबर को होगा। इसका असर यह है कि अलग-अलग राज्यों में स्कूल, कॉलेज और दफ्तर अलग-अलग दिन बंद रहेंगे।

बैंक अवकाश: 31 अक्टूबर
31 अक्टूबर को अहमदाबाद (गुजरात), आइजोल (मिजोरम), बेंगलुरु (कर्नाटक), भोपाल (मध्य प्रदेश), चंडीगढ़, चेन्नई (तमिलनाडु), गुवाहाटी (असम), हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), कानपुर (उत्तर प्रदेश), कोच्चि (केरल), कोहिमा (नागालैंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), दिल्ली, पणजी (गोवा), पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), शिमला (हिमाचल प्रदेश), और तिरुवनंतपुरम (केरल) में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक अवकाश: 1 नवंबर
1 नवंबर को अगरतला (त्रिपुरा), बेलापुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), देहरादून (उत्तराखंड), गंगटोक (सिक्किम), इंफाल (मणिपुर), जम्मू, मुंबई (महाराष्ट्र), नागपुर (महाराष्ट्र), शिलांग (मेघालय) और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बैंक अवकाश रहेगा।

राज्यों में दफ्तरों और स्कूलों के अवकाश:
दिल्ली:
 राजधानी दिल्ली में 31 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन 1 नवंबर को कोई छुट्टी नहीं होगी। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज के लिए वैकल्पिक छुट्टी रहेगी।

छत्तीसगढ़: यहां 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सभी सरकारी और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बच्चों को कुल 8 दिनों की छुट्टी मिलेगी, क्योंकि 27 अक्टूबर और 3 नवंबर को रविवार है।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी होगी। 1 नवंबर को अवकाश नहीं है, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छुट्टी बढ़ा दी है।

बिहार: बिहार सरकार ने दिवाली पर केवल 31 अक्टूबर को स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही छठ पूजा के लिए 5 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस त्योहार को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों ने 6 से 9 नवंबर तक अतिरिक्त छुट्टियां दी हैं।

तमिलनाडु: तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी घोषित की है। इस दौरान सरकारी कार्यालय, राज्य के सार्वजनिक उपक्रम, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

कर्नाटक: कर्नाटक में भी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही, 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव (कन्नड़ राज्योत्सव) मनाया जाएगा।

ओडिशा: ओडिशा में विभिन्न स्कूलों में अलग-अलग छुट्टियां होंगी। कुछ स्कूलों ने 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अवकाश घोषित किया है, जबकि कुछ ने केवल 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments