Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

अलीगढ़ में दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, सिपाही की मौत; दारोगा घायल

अलीगढ़, 18 जुलाई । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बुधवार देर रात बड़ी घटना हो गई। गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दारोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। इस दौरान दूसरे दारोगा राजीव कुमार ने पिस्टल को अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी अचानक गोली चल गई।

गोली राजीव के पेट में लगते हुए एसओजी के सिपाही मैनपुरी के कुरावली कस्बा के याकूब को जा लगी। सिपाही की मृत्यु हो गई। राजीव भी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिपाही याकूब मूलरूप से मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले थे। अलीगढ़ में वह जमालपुर हमदर्द नगर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments