Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पानीपत में पिता-पुत्री लापता:वैष्णों देवी जाने के लिए निकले थे दोनों; 15 दिन से वापस नहीं लौटे, फोन भी नहीं आया

हरियाणा, 31 जुलाई | पानीपत जिले के एक गांव के रहने वाले पिता-पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दरअसल, पिता अपनी 7 साल की बेटी को लेकर वैष्णों देवी जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन 15 दिन हो जाने पर भी वे न ही वापस लौटे और न ही उनका कोई कॉल आया है। जिसके बाद मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उसने पुलिस से अपने बेटे और पोती को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रिश्तेदारियों में भी नहीं गए दोनों

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला मूर्ति देवी ने बताया कि वह गांव खोतपुरा की रहने वाली है। वह दो बेटों और दो बेटियों की मां है। उसका छोटा बेटा जसबीर(30) है। जिसकी 7 साल की बेटी कोमल है। 15 जुलाई की सुबह 11 बजे वह अपनी बेटी के साथ वैष्णों देवी जाने के लिए घर से निकला था।

लेकिन इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं लगा है। न ही उनसे संपर्क हो पाया है और न ही उन्होंने खुद घर पर कॉल की। इसके अलावा वे घर भी नहीं लौटे। जिनके बारे में तमाम रिश्तेदारियों, आस-पड़ोस में पता किया। लेकिन कुछ भी पता नहीं लगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments