Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची की मौत के मामले में महिला थाना प्रभारी suspend,  मौके पर पहुंची थी लेट

टोहाना 10 जुलाई : साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद मौत मामले में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर शकुंतला देवी को जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी आस्था मोदी द्वारा यह कार्रवाई महिला डेस्क प्रभारी के घटना स्थल पर देरी से पहुंचने के चलते की गई है।

बता दें कि 29 जून को टोहाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्ची से दो आरोपियों द्वारा शराब के नशे में दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद सूचना सदर पुलिस को दी गई तो महिला थाना डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर  शकुंतला देवी देरी से पहुंची थी जिसको लेकर पुलिस कप्तान द्वारा कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपियों मुकेश व सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था अब केस में उनके खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में डॉक्टर के बोर्ड द्वारा करवाया गया तथा रोहतक में मिट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments