Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

FIR होने पर उर्फी जावेद को आया गुस्सा, कहा- इसे अदालत में सबूत बनाकर पेश करना

उर्फी जावेद हाल ही में कानूनी मुसीबत में फंस गईं, उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर कथित रूप से अवैध और अश्लील हरकतें करने के लिए एक लिखित शिकायत दर्ज की गई। अब उर्फी जावेद ने उसका जवाब दिया है और शिकायत करने वालों को फटकार लगाई है।

उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, “मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ और कितनी पुलिस शिकायतें हैं! वाह। मैं हैरान हूं कि लोगों को उन लोगों से किसी भी तरह की आपत्ति नहीं है जो खुले तौर पर मुझे रेप और मारने की धमकी देते हैं, आपको मेरे कपड़ों से प्रॉब्लम है लेकिन उन लोगों से नहीं जो रेप और मर्डर करते हैं।”

अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में उर्फी ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है, “मैं एक रेस्टोरेंट में हूं, कृपया इस वीडियो को अदालत में सबूत के रूप में उपयोग करें (मेरा एकमात्र अनुरोध)।” वीडियो में गाना लगा है, ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं?’

शुक्रवार को उर्फी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अंधेरी पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया था। अधिकारी ने कहा, “हमें इस संबंध में दो दिन पहले एक आवेदन मिला था।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments