Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

एनिमल से रणबीर की पहली झलक, इंटेंस लुक में आए नज़र

नए साल के मौके पर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल से उनकी पहली झलक जारी कर दी गई है। शेयर किए गए पोस्टर में रणबीर कपूर मासी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वागा ने सोशल मीडिया पर ठीक बारह बजे फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर सामने आते ही रणबीर का यह वायलेंट अवतार बेहद सुर्खियों में आ गया है। टी-सीरीज ने एनिमल का फस्र्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। पोस्टर में रणबीर का साइड फेस दिखाई दे रहा है और वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी सीरीज ने लिखा- 2023 में तैयार रहें, यह एनिमल का साल है।

लीड एक्ट्रेस रश्मिका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने लिखा- एनिमल का फस्र्ट लुक सामने रिवील हो गया है। फिल्म का हिस्सा होकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं। आप भी देखिए।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर गत वर्ष दो फिल्मों—शमशेरा और ब्रह्मास्त्र—में नजर आए थे। इनमें जहाँ ब्रह्मास्त्र इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म बनी, वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। शेमशेरा को यशराज फिल्म्स ने और ब्रह्मास्त्र को धर्मा प्रोडक्शन ने निर्मित किया था।

एनिमल के जारी हुए पोस्टर को प्रशंसकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग जहां रणबीर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें साउथ जैसे कैरेक्टर्स को अपनाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- आप सभी किरदारों को अल्लू अर्जुन जैसा क्यों दिखाने की कोशिश कर रहे हो? दूसरे यूजर ने कहा- ये केजीएफ का रीमेक तो नहीं है? वहीं एक फैन ने लिखा- बड़ा धमाका होने वाला है, शानदार। एक और फैन ने लिखा- मैं इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

एनिमल का कथा-पटकथा और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म इस वर्ष 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रणबीर कपूर का यह किरदार उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग नजर आने वाला है। रणबीर के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

परिणीति चोपड़ा इस परियोजना का हिस्सा थीं लेकिन उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया था। उसके बाद इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई। रश्मिका हिन्दी भाषी दर्शकों के सामने पुष्पा-द राइज और गुडबॉय में नजर आ चुकी हैं। एनिमल 11 अगस्त, 2023 को हिन्दी के साथ-साथ तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में प्रदर्शित होगी। यह रणबीर कपूर की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म होगी। एनिमल की शूटिंग गत वर्ष अप्रैल माह में हिमाचल प्रदेश के मनाली में शुरू हुई थी। यह फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments