Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में 17 साल की लड़की से Gangrape, लिफ्ट के बहाने लूटी इज्जत

बुढलाडा, 23 जुलाई | स्थानीय शहर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह गुरु नानक कॉलेज चौक पर खड़ी थी तभी उसका एक जान-पहचान वाला व्यक्ति आया और उसने गाड़ी रोक दी। उक्त व्यक्ति ने पीड़िता को लिफ्ट की पेशकश की। उनकी कार में एक और शख्स सफर कर रहा था। पीड़िता कार में बैठ गई तो वह व्यक्ति उसे गांव दातेवास से ले गया। यहां उनके समते अन्यों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उक्त लोगों में से एक ने उसे रात में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।

पीड़िता ने घर पहुंच कर अपनी मासी को सारी आप-बीती बताई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसकी मासी उसे सरकारी अस्पताल ले गई। एस.एच.ओ. सिटी भगवंत सिंह ने बताया कि उक्त लड़री के बयान पर 5 नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से दूर बताए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments