Home देश हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसके ऊपर सरकार थोप देती UAPA, बीजेपी पर ओवैसी का तंज

हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसके ऊपर सरकार थोप देती UAPA, बीजेपी पर ओवैसी का तंज

0
हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसके ऊपर सरकार थोप देती UAPA, बीजेपी पर ओवैसी का तंज

Adani-Hindenburg Case: गौतम अदानी (Gautam Adani) मामले को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। विपक्ष इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच की मांग कर रहा है, जिसे लेकर संसद में भी खूब हंगामा हो रहा है। हर रोज सदन में इस मामले को उठाया जा रहा है। अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अदानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर हिंडनबर्ग भारत में होता, तो सरकार उस पर यूएपीए लगा देती। उन्होंने बजट को लेकर भी सरकार पर हमला बोला है।

 आपके लिए दुर्भाग्यशाली, पीएम मोदी पर ओवैसी का तंज

ओवैसी ने संसद में कहा, “अगर हिंडनबर्ग भारत में होता तो उसे अदानी समूह को लेकर रिपोर्ट जारी करने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) का सामना करना पड़ता।” उन्होंने गौतम अदानी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा, “A आपके लिए बहुत दुर्भाग्यशाली है। पूरा बाजार 5वें पायदान पर आ गया है।”

बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित निवेशक अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अदानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी। जिसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया है। इस रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें स्टॉक की कीमतों में छेड़छाड़ और आकाउंटिंग फ्रॉड भी शामिल है। इस रिपोर्ट के बाद अदानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।