Home उत्तराखंड 11 राज्यों में 2 दिन ओले-बारिश का अलर्ट : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद चार धाम यात्रा रोकी, राजस्थान में 12 साल बाद मई में ठंड

11 राज्यों में 2 दिन ओले-बारिश का अलर्ट : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद चार धाम यात्रा रोकी, राजस्थान में 12 साल बाद मई में ठंड

0
11 राज्यों में 2 दिन ओले-बारिश का अलर्ट : केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी के बाद चार धाम यात्रा रोकी, राजस्थान में 12 साल बाद मई में ठंड

नई दिल्ली | राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 4 मई से बदलाव की संभावना है।

24 घंटों में ठिठुरन भी बढ़ी है। MP के भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान दोपहर 2.30 बजे 18.6 डिग्री तक चला गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा। 9 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के जयपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, बीकानेर समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली, पंजाब, बिहार, UP में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई।

IMD issues orange alert for rain, hailstorm in these states till 2 May. See  full forecast | Mint

इधर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चार धाम यात्रा को श्रीनगर में रोक दिया गया है। रविवार को IMD ने अगले चार दिनों तक राज्य में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इन चार दिनों में ओलावृष्टि, 70 KMPH की रफ्तार से आंधी-तूफान और 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 3 मई तक बंद कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में पिछले 13 दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। धाम में हिमपात का सिलसिला 18 अप्रैल से शुरू हुआ था।

इन 11 शहरों में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, पुणे, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, कोहिमा, भीलवाड़ा, जालंधर, बरेली, गया, और हरदोई में 2 और 3 मई को न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान है।

अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि ​​​​​​​पूरे भारत में तापमान सामान्य से कम है। दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री सेल्सियस तक कम है। आने वाले 2 दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए हमने तेज़ बारिश का अलर्ट दे रखा है।

IMD warns of Cyclonic circulation, issues orange alert for heavy rains in  these states - Check weather forecast | India News | Zee News

हरियाणा और पंजाब के लिए भी हमने अलर्ट दे रखा है। दिल्ली में भी अगले 3 दिनों में बारिश होती रहेगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।