Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा मौसम : 21 और 22 को बरसेगा मानसून:अगले 5 दिन प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, सिरसा में तापमान 40 डिग्री पार

हरियाणा, 19 जुलाई | मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। हवाओं के सक्रिय होने से गुरुवार को 10 जिलों में बारिश देखने को मिली, जबकि उत्तर और दक्षिण हरियाणा में आज भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरियाणा में 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और 21 और 22 को पूरे हरियाणा में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

वहीं, मानसून के बीच लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। सिरसा का अधिकतम तापमान 40.6 पहुंच गया जो कि हरियाणा में सबसे ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आ सकती है। अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, भिवानी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सोनीपत आदि कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में सबसे ज्यादा 30 MM बारिश दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments