Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine

हाथरस सत्संग हादसा, मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी, द‍िया मदद का भरोसा

अलीगढ़, 5 जुलाई, हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फ‍िर हाथरस पहुंचे।यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया।

राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments