Home पंजाब अमृतसर पर्स छीनकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर थाने ले गए

पर्स छीनकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर पीटा, फिर थाने ले गए

0

गिद्दड़बाहा: बाबा गंगा राम खेल स्टेडियम के निकट पेट्रोल पंप पर खड़ी महिला से पर्स छीनकर भागे दो लुटेरों को लोगों ने काबू करने के बाद उनकी जमकर धुनाई की। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर थाने ले जाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पंट्रोल पंप पर दो महिलाएं खड़ी थीं। इस दौरान बाइक पर आए दो लुटेरे महिला के कंधे पर टंगा पर्स झपट कर फरार होने लगे। उसी समय पैदल जा रहे एक व्यक्ति ने बाइक सवार लुटेरों को धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। भीड़ ने लुटेरों को काबू कर लिया और उनकी धुनाई की।

इसके बाद रस्सी से बांध कर लुटेरों को गिद्दड़बाहा थाने में ले जाया गया। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है।