Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में दो दिन और सताएगी उमस:17 को बारिश का अनुमान; गर्मी बढ़ी, आज 40 के पार जा सकता है तापमान

पंजाब, 15 जुलाई| मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने से गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और लोगों को उमस से जूझना पड़ेगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है। लेकिन हिमाचल से सटे इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, हालांकि इसके आसार भी बेहद कम हैं। तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोग उमस से परेशान होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments