Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
Pakistan में जल्द चुनाव करवाने के लिए इमरान खान का नया पैंतरा, दो प्रांतीय विधानसभाएं भंग करने की घोषणा की - India Bulletin
Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

Pakistan में जल्द चुनाव करवाने के लिए इमरान खान का नया पैंतरा, दो प्रांतीय विधानसभाएं भंग करने की घोषणा की

लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित घोषणा की कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में उनकी पार्टी की सरकारें 23 दिसंबर को प्रांतीय विधानसभाएं भंग कर देंगी ताकि नए सिरे से चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के अध्यक्ष खान ने शनिवार शाम लाहौर स्थित अपने आवास से वीडियो लिंक के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि केवल नए सिरे से चुनाव ही देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं।

इमरान बोले- निष्पक्ष चुनाव ही पाकिस्तान को बचा सकते

इमरान के राष्ट्र को संबोधन के दौरान पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री भी उनके साथ थे। उन्होंने प्रांतीय विधानसभाओं को भंग करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा, हम दिवालिया होने की ओर बढ़ रहे हैं और केवल नए सिरे से व निष्पक्ष चुनाव ही पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

शहबाज सरकार कार्यकाल खत्म करने के बाद चुनाव के पक्ष में

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि अगस्त 2023 में सरकार का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगला आम चुनाव होगा। इमरान ने कहा कि पीएमएल-एन गठबंधन सरकार देश भर में नए सिरे से चुनाव कराने के लिए सहमत हो या नहीं, उनकी घोषणा से यह सुनिश्चित होगा कि दोनों विधानसभाओं के भंग होने के बाद पाकिस्तान के 65 फीसदी हिस्से में चुनाव कराने पड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments