Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: फिल्लौर में मनी चेंजर की दुकान में लूट के इरादे से फायरिंग, दुकानदार की जवाबी फायरिंग में लुटेरे भागे

जालंधर, 26 अक्तूबर। महानगर में आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र लांबड़ा में दो पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां लुटेरों ने फिल्लौर के नजदीक गांव नागर में एक मनी चेंजर (कट्टड़ एंटरप्राइज) की दुकान के ताले तोड़ दिए।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लुटेरे लूट के इरादे से आए और बंदूक की नोक पर दुकान से घटना को अंजाम देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने दुकानदार को गोली मारी है। दुकानदार ने भी साहस दिखाया और जवाबी फायरिंग की। इस बीच लुटेरे बिना वारदात को अंजाम दिए वहां से भाग निकले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments