Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : कपड़ा व्यापारी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की भी मौत, सीएम मान ने 2 करोड़ देने का ऐलान किया

जालंधर/नकोदर। थाना सिटी (नकोदर) से महज 300 मीटर की दूरी पर बुधवार की रात करीब 8:40 बजे 39 वर्षीय कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह टिम्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि सरकारी गनमैन कांस्टेबल मनदीप सिंह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गंनमैन की मौत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसके परिवार को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि सिटी नकोदर थाना से मात्र 300 मीटर दूर रॉयल टावर के बाहर बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी. नतीजा यह हुआ कि कार की ड्राइवर सीट पर बैठे टिम्मी के सीने मे चार गोलियां लगीं, जबकि गनमैन मनदीप सिंह घायल हो गया। दोनों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से उन्हें सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इसी बीच टिम्मी की मौत हो गई और गनमैन मनदीप की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

37 दिन पहले एक नवंबर को पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा ने एक कपड़ा व्यापारी को फोन कर सोशल मीडिया के जरिए 30 लाख की फिरौती मांगी थी।
इसके बाद व्यापारी को सरकारी गनमैन दे दिया गया। हत्यारों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। हालांकि पाकिस्तान से खबर आई कि रिंदा की मौत हो गई है।

अब सवाल यह है कि अगर रिंदा की मौत हुई है तो हत्या किसके इशारे पर की गई। फिरौती मांगने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया। आईजी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि हत्यारों का पता लगाने के लिए 7 विशेष टीमें जांच में लगी हुई हैं।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments