Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
जालंधर: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने दी चेतावनी - India Bulletin
Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार ने दी चेतावनी

जालंधर, 22 अगस्त |  जिले के नकोदर अंतर्गत गांव उगी में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते युवक का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदी पुत्र गुरचरण दास निवासी उगी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस आरोपियों को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस मौके पर थाना सदर के प्रमुख एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है और आरोपियों की गिफ्तारी को लेकर तलाश जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments