Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में रिश्वतखोरी के मामले में बिजली बोर्ड का जेई रंगे हाथों गिरफ्तार

फाजिल्का, 11 जुलाई : फाजिल्का बिजली बोर्ड के जेई कुलबीर सिंह को विजिलेंस ने 7000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डीएसपी राज कुमार सामा ने बताया कि कुलबीर सिंह जेई ने एक किसान का ट्रांसफार्मर लगाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी, जिसके चलते उसे सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

विजिलेंस टीम ने बताया कि छानवाला निवासी सज्जन सिंह पुत्र वीर सिंह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली बोर्ड का जेई कुलबीर सिंह और लगातार उसे परेशान कर रहा है और रिश्वत की मांग कर रहा था, इस संबंधी जेई की कॉल रिकॉर्ड भी विजिलेंस टीम को दे दी, जिसके आधार पर आज विभाग ने कुलबीर सिंह जे.ई. को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments