Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कंझावला एक्सीडैंट केस : आरोपियों की कार के पीछे दिखी पुलिस वैन

दिल्ली | कंझावला हादसे से जुड़े और नए CCTV फुटेज हर दिन सामने आ रहे हैं। इसमें एक में दिख रहा है कि जिस रास्ते से आरोपियों की कार जा रही है, उसके पीछे-पीछे पुलिस की वैन भी जाती दिख रही है। वहीं, दूसरे फुटेज में मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर दिखी निधि घटना के कुछ समय बाद अकेली घर जाते दिख रही है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फिर प्रैस कॉन्फ्रेंस कर मामले में और नए खुलासे कर सकती है। देर रात पुलिस अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग भी हुई। इस केस से जुड़े अब तक 6 से ज्यादा CCTV फुटेज सामने आ चुके हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुलिस को वारदात रूट के 23 वीडियो मिले हैं। इन्हीं को आधार बनाकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments