Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कपूरथला: 8 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कपूरथला, 8 अगस्त | थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। पति पिछले करीब चार साल से अलग रह रहा है। उसकी आठ वर्षीय बेटी पति के घर में रह रही है। वह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किसी के घर में काम करती है। बेटी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल में होती है।

10 जुलाई को जब वह घर लौटी तो बेटी ने उसे बताया कि वह स्कूल से घर आकर टीवी देख रही थी, लगभग 3 बजे उसके चाचा ससुर का बेटा लवप्रीत सिंह बेटी को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। आरोपी शादीशुदा है और वे एक ही घर में रहते हैं। वह बेटी से गलत हरकतें करता था। इससे बेटी काफी डरी व सहमी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354-ए आईपीसी व 8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि अदालत से मिले एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments