कठुआ, 9 जुलाई : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लोहाई मल्हार के बदनोता इलाके में सोमवार को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि आतंकियों ने बदनोता में जेंडा नाले के पास से गुजर रहे सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इसके बाद सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मंगलवार सुबह तड़के भारतीय सेना हेलीकॉप्टर के साथ बदनोता के जेंडा नाले के साथ लगने वाले इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) कठुआ ने कांडली से चचरू गला खाडू नाला तथा आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


