Warning: opendir(/var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /var/www/vhosts/indiabulletin.co.in/httpdocs/wp-includes/load.php on line 981
CM के आश्वासन पर भी नहीं पकड़े गए हत्यारे:JJP नेता रविंद्र सैनी हत्याकांड में STF मास्टर माइंड से कई बार पूछाताछ कर चुकी - India Bulletin
Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

CM के आश्वासन पर भी नहीं पकड़े गए हत्यारे:JJP नेता रविंद्र सैनी हत्याकांड में STF मास्टर माइंड से कई बार पूछाताछ कर चुकी

हिसार, 15 जुलाई | हांसी में 5 दिन पहले JJP नेता रवींद्र सैनी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्वजनों और व्यापारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने के लिए पूरा हांसी बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं स्वजनों ने मांगों को लेकर शुक्रवार 12 जुलाई से मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी। CM ने आश्वासन दिया था कि 48 घंटे में आरोपित पकड़ जाएंगे मगर पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई।

जेल में पहले से बंद मुख्य साजिशकर्ता विकास उर्फ विक्की को ही रिमांड पर ले पाई है। मगर हत्यारों का पुलिस 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है। रवींद्र सैनी के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपित लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों कुछ दूरी से एक गाड़ी में सवार हुए थे। जिसके बाद लोकल रूट से होते राजस्थान में प्रवेश हो गए थे।

आरोपित लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और राजस्थान के साथ लगते अन्य राज्य में छिपे हुए हैं। हांसी पुलिस की टीमों के अलावा STF की टीम भी लगातार आरोपितों के संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है। मगर कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 3 हत्यारों की पहचान हो हो चुकी है।

यह था मामला
10 जुलाई को करीब 6 बजे रवींद्र सैनी की तीनों शूटरों द्वारा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। रवींद्र सैनी फोन सुनने के लिए हीरो एजेंसी से बाहर आए थे। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों के भागते की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। तीन शूटरों के अलावा एक अन्य युवक हत्यारों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हुआ था।

सैनी की हत्या के विरोध में हांसी बंद का आह्वान भी किया गया था। मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई को 2 दिन के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। परंतु अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शुक्रवार को ADGP हिसार, हांसी SP व STF इंचार्ज द्वारा मुख्य साजिश कर्ता से पूछताछ की गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments