Home Highcourt लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा 26 दिन से बंद:हाईकोर्ट में सुनवाई आज, किसान रखेंगे अपना पक्ष 

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा 26 दिन से बंद:हाईकोर्ट में सुनवाई आज, किसान रखेंगे अपना पक्ष 

0
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा 26 दिन से बंद:हाईकोर्ट में सुनवाई आज, किसान रखेंगे अपना पक्ष 

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल को किसानों ने पिछले 26 दिनों से बंद कर रखा है। किसानों ने टोल प्लाजा से धरना हटा लिया है, लेकिन टोल प्लाजा के केबिनों को पालकी लगाकर बंद कर दिया है। किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना झंडा फहरा दिया है।

फिलहाल टोल प्लाजा फ्री है। इस मामले में एनएचएआई ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। जिसकी सुनवाई आज होनी है। दूसरी ओर किसानों ने अगली रणनीति बनाने के लिए शाम 4 बजे सभी जत्थेबंदियों के साथ बैठक भी तय की है।

दिलबाग बोले-किसान रखेंगे कोर्ट में अपना पक्ष

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा बंद करने के मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है। आज वह अपने वकील को हाईकोर्ट भेजेंगे। किसान भी टोल प्लाजा बंद करने के कारण का पक्ष अदालत में रखेंगे। दिलबाग सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर लगातार बढ़ रहे दामों से लोग परेशान हैं।

लोगों से खुलेआम लूट हो रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लगातार लापरवाही दिख रही है। लाडोवाल टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाले इलाकों की लाइटें भी निजी कंपनियों ने अपने कब्जे में ले ली हैं। सड़के टूटी हुई है।