Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणा में बड़ा हादसा : टाटा-एस को ट्रक ने पीछे से उड़ाया, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

जींद, 3 सितंबर| जींद के नरवाना के गांव बिधराना के पास हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आधी रात को एक बड़ी घटना हुई, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8 लोग घायल हैं। कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव से राजस्थान के गोगामेड़ी लेकर जा रहे टाटा-एस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और हादसे में बच्चे और महिला समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के लोग राजस्थान के गोगामेड़ी जा रही थी. टाटा-स गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे. सोमवार शाम को ये लोग घर से निकले थे. इस दौरान नरवाना के बिधराना गांव के पास जब टाटा एस गुजर रही थी तो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बिधराना और शिमला के बीच लक्कड़ी से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

मौके पर भेजी थी सात एंबुलेंस

टक्कर लगने के बाद टाटा-एस गड्ढों में जाकर पलट गया और आधी रात को चीख पुकार मच गई. इस दौरान हाईवे से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने घायलों की मदद की. बाद में नरवाना पुलिस ने 7 एंबुलेंस मौके पर भेजी और फिर नरवाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया. यहां पर 7 लोगों को मृत घोषित किया गया. वहीं, गंभीर घायलों को अग्रोहा रेफर किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments