Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कंप्लैक्स (पाक) में हुई मांस-शराब पार्टी; सिखों में विरोध की लहर

करतारपुर (पाकिस्तान), 19 नवंबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। बीती रात श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नॉनवेज खाना भी परोसा गया। इस पार्टी के बाद पाकिस्तान के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीएमयू) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुहम्मद अबू बक्र आफताब कुरैशी विवादों में आ गए हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन दीदार से 20 फीट की दूरी पर पार्टी का आयोजन किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 18 नवंबर को रात 8 बजे शुरू हुई, जिसमें पाकिस्तान के नारोवाल जिले के डीसी मुहम्मद शाहरुख, पुलिस अधिकारियों समेत विभिन्न समुदायों के 80 से अधिक लोग शामिल हुए। इस पार्टी में शराब और मांस का सेवन बहुत ज्यादा हुआ था। अधिकारी भी शराब के नशे में झूमते नजर आए। इस पार्टी के बाद पाकिस्तान सिख समुदाय में गुस्सा है और विरोध भी दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments