Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Minor Girl Brutal Murder In UP: पीलीभीत में तीसरी क्लास की छात्रा की नृशंष हत्या, खेतों में मिला लापता बच्ची का शव, पेट कटा मिला

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शुक्रवार से लापता बच्ची की नृशंष हत्या कर दी गई। गेहूं के खेत में तीसरी क्लास की छात्रा की लाश मिली। 9 वर्षीय बच्ची का पेट काट दिया गया था। पुलिस का कहना है कि गेहूं के खेत से शव को बरामद किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये घटना पीलीभीत में अमरिया पुलिस थाने के अंतर्गत माधोपुर गाँव की है।

पुलिस ने कहा कि कक्षा 3 की छात्रा का शव जो कथित तौर पर शुक्रवार को लापता हो गया था, उसका पेट कटा हुआ और आंत के अंग बिखरे हुए पाए गए। बता दें कि शुक्रवार रात में उसके अचानक गायब हो जाने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे और शनिवार सुबह करीब छह बजे वह गेहूं के खेत में पड़ी मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments