Sunday, August 9, 2026
No menu items!
Google search engine

रोहतक में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते पहले रोका रास्ता, फिर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

रोहतक, 15 जुलाई |: हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों की हत्या की खबरें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला रोहतक से सामने आया है, जहां महम के सीसर खास गांव में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील सीसर के रूप में की गई है

बता दें कि वारदात उस समय हुई जब युवक रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर शराब ठेके पर देखरेख के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके ही गांव के कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक को कई गोलियां लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस के अनुसार, रोहतक के गांव सीसर खास निवासी नवीन ने महम थाने में मर्डर की शिकायत दी है।

कुछ लोगों ने रोका रास्ता

नवीन ने बताया कि वो शराब ठेके पर देखरेख का काम करता है। ठेका गांव सीसर-बड़ेसरा रोड पर है। रविवार रात को उसका भाई सुनील कुमार ठेके पर देखरेख के लिए बाइक से गया था। नवीन ने बताया कि इसी दौरान गांव सीसर खास के ही करीब कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोका और ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। सुनील के सिर समेत अन्य अंगों पर गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments