Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

Nail Paint इस्तेमाल : लीवर से किडनी तक पहुंचाता है, फिर लेता है जान

चंडीगढ़| महिलाएं खुद को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं और इन्हीं में से एक है नेल पॉलिश जाे शरीर ताे सवारता ही है पर साथ जान पर भी भारी पड़ सकती है। महिलाएं नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद करती हैं। हर मौके पर महिलाएं अलग-अलग रंगों कि नेल पॉलिश लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन खूबसूरत रंग-बिरंगी नेल पॉलिश को लगाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

सेहत पर असर डालती है नेल पॉलिश 

जब आप नेल पॉलिश लगाती हैं तो उसमें मौजूद खतरनाक केमिकल आंखों और मुंह के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं, जो हमें अंदर से बीमार बना सकती हें। दरअसल इन खूबसूरत सी रंग-बिरंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और नेल पॉलिश में फॉर्मलडिहाइड नामक एक रसायन होता है, जिसका उपयोग उत्पादों को चिपकाने के लिए किया जाता है। इस केमिकल का हमारे शरीर में  संपर्क में आने से खुजली वाली त्वचा में संक्रमण जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारियां हो सकती है।

ज्यादा नेल पॉलिश के इस्तेमाल से हो सकती हैं इन रोगों का शिकार

1. नेल पॉलिश में मौजूद एक खतरनाक केमिकल आपके शरीर के संपर्क में आने के बाद आपके शरीर के इम्यून सिस्टम पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

2. नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स आपके पेट के पाचन और हॉर्मोनल सिस्टम में भी गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं।

3. नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में ट्राइफेनिल फॉस्फेट नामक जहरीला पदार्थ पाया जाता है, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

4.अगर नेल पॉलिश में मौजूद टोल्यूनि केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में आपके शरीर में पहुंच जाए तो महिलाओं के लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. नेल पॉलिश में टोल्यूनि नामक तत्व होता है, जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं से सीधे छोटे बच्चों में जा सकता है। ये भविष्य में बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है।

नेल पॉलिश से नाखूनों को होता है ये नुकसान

नेल पॉलिश के ज्यादा इस्तेमाल से नाखून भी कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे उनमें दरारें आने लगती हैं। इसके अलावा नेल पॉलिश के इस्तेमाल से नाखूनों की नेचुरल चमक भी खत्म हो जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments