Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine

कुख्यात बदमाश जोगिंद्र ग्योंग फिलीपींस में गिरफ्तार, नेपाल का नकली पासपोर्ट बनवा कर रहा था बिजनेस

कैथल, 10 जुलाई : कैथल के गांव ग्योंग निवासी गैंगस्टर सुरेंद्र ग्‍योंग का भाई कुख्‍यात बदमाश जोगिंद्र ग्‍योंग फिलीपींस में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार फिलीपींस में जोगिंद्र ग्योंग साल 2022 से नकली पहचान बनाकर बिजनेस कर रहा था। जोगिंद्र ग्योंग पर हरियाणा,पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हत्या, फिरौती सहित कई जघन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। इसका बड़ा भाई सुरेंद्र ग्योंग को साल 2018 को करनाल और कैथल पुलिस के संयुक्‍त ऑपरेशन के तहत करनाल के गांव राहड़ा हुए एनकाउंटर में मार गिराया गया था। सरकारी एजेंसी आरोपी को जल्द भारत लाने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि अपने भाई सुरेंद्र ग्योंग के एनकाउंटर के बाद जोगिंद्र ने करनाल के एक युवक जयदेव शर्मा की हत्या की थी। जोगेंद्र को शक था कि सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर जयदेव की मुखबिरी के चलते पुलिस ने किया था। इसी तरह से पानीपत में उसने एक व्यक्ति की हत्या को अंजाम दिया। उस पर पुलिस ने एक मामले में एक लाख रुपये का इनाम रखा था। उसने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी जान से मारने की धमकी दी थी। कैथल सी.आइ.ए पुलिस के मुताबिक उन्हें इंटरनेट से ही जोगिंद्र ग्योंग के पकड़े जाने की जानकारी मिली है।

जोगिंद्र ग्‍योंग पर कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जोगिंद्र ग्योंग पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2006 में हुए कैथल के प्लाईवुड व्यापारी नरेंद्र अरोड़ा हत्याकांड के बाद दक्षिण अफ्रीका फरार हुए। जोगिंद्र ग्योंग को उसके दो अन्य साथियों के साथ पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया था। प्रत्यर्पण संधि के अंतर्गत वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका पुलिस उसे कैथल लेकर आई थी। वो अपने बड़े भाई सुरेंद्र ग्योंग को देख कर ही अपराध जगत में उतरा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments